देश पर नाज करने के लिए अच्छी खबरें हैं
मैसुरु। जेपी न्यूज़। बाढ़, बेरोजगारी, बैंक लूट,भ्रष्टाचार हुए जनता के आक्रोश के बीच कुछ अच्छी खबरें भी हैं जिन पर हिन्द को नाज होना चाहिए। देश आत्मनिर्भर भारत बनने की राह पर है. कई ऐसे तकनीक का ईजाद हो चूका है जिसे निर्यात करने कि तैयारी चल रही है।
आप हवाई जहाज से लैंड कर रहे हैं और मौसम के बारे में घोषणा होती है, बाहर का तापमान इतना है। अब स्वदेशी तकनीक से मौसम का सटीक विवरण के लिए भारत आत्मनिर्भर बन चूका है। दृष्टि का सफल प्रयोग रक्षा एयरपोर्ट पर हो रहा है।इस यंत्र के लिए विदेशों पर हम निर्भर थे लेकिन दृष्टि हम बना लिए हैं. सरस विमान का हम निर्यात के लिए जरुरी औपचारिकतायें पूरी कर रहे हैं। खाद्य क्षेत्र में सभी फलों का पाउडर बन रहा है. आपको बोतलबंद पेय पदार्थ पर निर्भर नहीं रहना है।

