बिहार में सीटों का बंटवारा नड्डा की अध्यक्षता में होगी। नमो के संकेत पर नड्डा बिहार मिशन में जुटे
पटना। जेपी न्यूज। ( विद्रोही)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए शुभ माने जाते हैं। लिहाजा नमो चाहते हैं कि नड्डा की देख रेख में बिहार में कम से कम सीटों का बंटवारा हो जाए। नड्डा के कार्यकाल विस्तार में बिहार फैक्टर की अहम भूमिका है। जेपी नड्डा का कार्यकाल मोदी को सत्तासीन करने में ऐतिहासिक चैप्टर का काम किया है। बिहार में नीतीश कुमार से वार्ता के लिए एक सुलझे नेता की ही जरूरत है। ऐसे में नीतीश को न तो अमित शाह सूट करेंगे और न ही भूपेंद्र यादव। लिहाजा अब बिहार में नड्डा ही सीट बंटवारे का चौसर बिछाएंगे। नीतीश के साथ बिहार में नई सरकार बनाने में नड्डा की ही भूमिका है। ध्यान रहे पिछली बार अमित शाह और भूपेंद्र यादव देखते रह गए और नीतीश ने भाजपा से अलग होकर लालू का हाथ पकड़ लिया था। ऐसा ही ग्रह नक्षत्र फिर घेर रहा था किंतु नड्डा ने मैदान संभाल लिया। पिछले महीने नड्डा बिहार आए और नीतीश से मुलाकात कर सारे गिले शिकवे दूर कर दिए। अब नीतीश ने लालू परिवार के खिलाफ शंखनाद छेड़ दिया है। राबड़ी देवी को भी समझ नहीं आ रहा आखिर नड्डा ने नीतीश के कान में क्या बात कही। ये है नड्डा की कार्यकुशलता। भाजपा के लोग नड्डा की विदाई के लिए तैयारी कर रहे थे और नड्डा तीसरी बार कार्य विस्तार ले उड़े।
